2 मिनट- में जानिए आज की 5 बड़ी फिल्मी खबरें, बॉलीवुड में कई बड़ी खबरे सुर्खियों में रहती है नई फिल्मो के अपडेट से लेकर बड़े स्टार्स की दिलचस्प बातें तक। आइए जानते हैं आज की 5 बड़ी फिल्मी खबरें।
1. जब बॉलीवुड सितारों ने एक ऐड में लगाई झन्नाटेदार धमाल:-
अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, महेश भट्ट, फराह खान और स्रीलीला जैसे बड़े नामों ने एक विज्ञापन अभियान में साथ काम कर फैंस को Om Shanti Om की याद दिला दी। इस ग्लैमरस एड को देखकर यूज़र्स का रिएक्शन था: “pure madness”, क्योंकि इसमें सितारों की भरमार और एक शानदार पार्टी वाइब है।
2. प्रियंका मराठे की दर्दभरी विदाई—कैंसर से लंबी जंग के बाद:-
टीवी श्रृंखला पवित्र रिस्ता की अभिनेत्री प्रियंका मराठे ने लंबी बीमारी (कैंसर) के बाद आख़िरी सांस ली—फ़िल्म जगत के उन सितारों की सूची में शामिल होते हुए जिन्होंने इस बीमारी से जंग हारी, जैसे इरफ़ान ख़ान, नर्गिस, और ऋषि कपूर। प्रियंका मराठे उनकी उम्र सिर्फ 38 वर्ष थी।

3. Jailer 2 में विद्या बालन के संभावित शामिल होने की खबर :–
सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म Jailer 2 में विद्या बालन के जुड़ने की खबरें हैं, साथ ही मिथुन चक्रवर्ती का भी नाम चर्चा में है। इस प्रोजेक्ट को लेकर फ़िल्म के सीनियर्स और फैंस दोनों में उत्सुकता का माहौल है।

4. चिरंजीवी ने की नेत्रदान की मानवीय पहल:-
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में चिरंजीवी ने अपनी सास जो अल्लू अर्जुन की दादी थीं की आख़ें दान की हैं। यह उनकी भावुकपूर्ण आख़िरी इच्छा थी जिसे उन्होंने पूरा किया, जिससे उनकी आत्मा की शांति की कामना व्यक्त होती है।

5. आमिश त्रिपाठी की बॉलीवुड पर ताज़ा टिप्पणी इतिहास कब बदलता है?:-
लेखक आमिश त्रिपाठी ने बॉलीवुड की उस प्रवृत्ति पर सवाल उठाए जहाँ वे ऐतिहासिक पात्रों को फैशन व ग्लैमर के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं उदाहरण के रूप में, रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी, और ऋतिक रोशन को अकबर के रूप में दिखाना इससे दर्शकों की इतिहास की समझ में भ्रम पैदा होता है।

न्यूज़ सीरीज –आज की 5 बड़ी फिल्मी खबरें की लिए extrabatte.com से जुड़े रहे और अगर आपको ये शार्ट न्यूज़ सीरीज पसंद आयी है तो कमेंट में हां लिखे। हम लिए ऐसे ही दिन की टॉप 5 खबरे लेते रहेंगे।

